4 कैमरे वाला दुनिया का पहला फोन Samsung Galaxy A9 (2018) लॉन्च
Samsung ने मध्यम प्रीमियम श्रेणी के फोन बाजार में उपस्थिति मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां अपना नया Galaxy A9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया।

Samsung ने मध्यम प्रीमियम श्रेणी के फोन बाजार में उपस्थिति मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां अपना नया Galaxy A9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। यह विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें चार कैमरे हैं। इसकी कीमत इसे बाजार में पेश करने से कुछ वक्त पहले ही जारी करने का अनुमान है। भारतीय बाजार में यह नवंबर में आ सकता है।
भाषा के अनुसार, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सूचना प्रौद्योगिकी एवं मोबाइल संचार खंड) डी.जे.कोह ने कहा कि कंपनी गैलेक्सी ए9 के साथ स्मार्टफोन में नई कैमरा प्रौद्योगिकी की पेशकश से उत्साहित है।
उन्होंने कहा, 'स्मार्टफोन नवोन्मेष को लेकर दुनिया में अग्रणी होने के नाते हम दृश्य संचार से तेजी से बदलते विश्व में अर्थपूर्ण नवाचार की मांग को समझते हैं।'
स्मार्टफोन कैमरा विकास में अपनी विरासत से आगे बढ़ हम अपने पूरे गैलेक्सी पोर्टफोलियो में नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पेश कर रहे हैं। इससे अधिक उपभोक्ता अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठा सकेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें