बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को महज 10 अंक से 39 हजारी बनने से
चूक गया। कारोबार के दौरान सर्वकालिक उच्चस्तर 38,990 अंक तक पहुंचने वाला
सेंसेक्स मुनाफावसूली की वजह से 173 अंक टूटकर 38,723 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी ने भी गंवाई बढ़त
रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 47 अंक या 0.40 प्रतिशत के नुकसान से 11,691.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 11,753 अंक का उच्चस्तर और 11,679 अंक का निचला स्तर छुआ। पिछले दो दिन में निफ्टी 181 अंक या 1.54 प्रतिशत चढ़ा है। मंगलवार को निफ्टी ने 11,760 अंक का सर्वकालिक उच्चस्तर छुआ था और यह 11,738 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
रुपये ने भी बनाया दबाव

कारोबार के दौरान भारतीय मुद्रा 70.57 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आई गई। मुख्य रूप से बैंकों और आयातकों की माह अंत की डॉलर मांग से रुपये में गिरावट रही। इसका भी शेयर बाजार पर असर पड़ा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 38,990 अंक तक पहुंचा। लेकिन बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार इस स्तर पर टिका नहीं रह सका। कारोबार के दौरान एक समय यह 38,679 अंक के निचले स्तर तक भी आया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें