मेक्सिको : 37 बच्चों के यौन शोषण में स्कूली कर्मचारी गिरफ्तार

मेक्सिको में एक किंडरगार्टन स्कूल के एक कर्मचारी को 37 बच्चों के यौन उत्पीड़न के संदेह में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अटॉनीर् जनरल के कायार्लय ने जारी बयान में कहा कि संदिग्ध रैमन एम. के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस पर तीन साल की बच्ची का उत्पीड़न करने के साक्ष्य मिले थे। यह गिरफ्तारी इकाटेपेक में हुई।
वहीं, शिक्षा विभाग ने ऐलान किया कि एजी कायार्लय और परिजनों के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते के मुताबिक, 22 अक्टूबर से किंडरगार्टन के पूरे स्टाफ को बदला जाएगा। विभाग ने कहा, 'इस पर भी सहमति बनी कि स्कूल का नया स्टाफ मापदंड़ों पर खरा उतरना चाहिए।'
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें