हरियाणा पुलिस ने जींद जिले में चोरी की करीब 35 वारदातों को अंजाम देने
वाले एक शातिर गिरोह का पदार्फाश करते हुए गिरोह से जुड़े पांच लोगों को
गिरफ्तार किया है। गिरोह में भाई-बहन शामिल भी हैं। पांच लोगों का यह गिरोह
खेतों में लगे टांसफार्मर से तेल, मोटर पंखे, स्कूल और आंगनवाड़ी दफ्तरों
में चोरी को अंजाम देता था। पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को अदालत में
पेश किया।
सफीदो डीएसपी सुनील कुमार और जिला अपराध शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बरसाना गांव की ओर रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध स्थिति में खड़ी एक सफारी गाड़ी से महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान पवन उर्फ पौनी निवासी अशरफगढ़, पवन की बहन सुनीता निवासी जींद, अमित उर्फ मित्ता निजामपुर निवासी जिला सोनीपत निवासी, बंटी व ऋषि निवासी विजय नगर जींद के रूप में हुई। ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, डीएसपी ने बताया कि महिला सुनीता अपने भाई पवन व अन्य तीन साथियों अमित, बंटी व ऋषि के साथ मिलकर सफारी गाड़ी में सवार होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती है। गिरोह ने अब तक जींद व लाखन माजरा में खेतों में लगे टांसफार्मर से तेल, मोटर और पंखे चोरी करने की 32 वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं जींद व लाखनमाजरा में 3 टावर की बैट्री चोरी की हैं। इसके अलावा स्कूलों और आंगनवाड़ी दफ्तर में भी चोरियों को अंजाम दिया है।
डीएसपी ने कहा कि आगे की जांच के लिए महिला सहित सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से पवन व बंटी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें