सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, डूब गए निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये

वैश्विक स्तर पर बिकवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1,030 अंक गिरकर 34,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया भी 74.45 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया है।  इसी प्रकार नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 281.70 अंक यानी 2.69% गिरकर 10,178.70 अंक के नीचे चला गया। शेयर मार्केट के औंधे मुंह गिरने से निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए।
ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के बाद वैश्विक स्तर पर बिकवाली का दौर चला जिसका असर घरेलू शेयर बाजार में देखा गया। इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना से भी नई चिंताएं पैदा हुई हैं। इससे भी बाजार प्रभावित हुआ है।

बंबई शेयर बाजार के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,030.40 अंक यानी 2.95% लुढ़कर 33,730.49 अंक पर खुला है। बुधवार को इसमें 461.42 अंक की तेजी देखी गई थी।

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट
अमेरिका के वाल स्ट्रीट में भारी गिरावट का असर एशियाई बाजारों के सुबह के कारोबार पर भी दिखा। इसके चलते जापान, हांगकांग और शंघाई के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। भारत में सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक गिर गया।
    
अमेरिका के फेडरल रिजर्व की नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की योजना को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'अति उत्साही कार्रवाई करार दिए जाने से वाल स्ट्रीट (अमेरिका का शेयर बाजार) पर भारी उथल-पुथल रही। कल इसमें लगभग 830 अंक की गिरावट रही जो पिछले सात महीनों का सबसे बड़ा नुकसान है।
जापान के निक्की 225, हांगकांग के हांग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट सभी में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स में भी शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से अधिक की गिरावट देखी गई।
इसके अलावा पेरिस और फ्रैंकफर्ट के शेयर बाजारों में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं लंदन स्टॉक एक्सचेंज भी 1.3% गिरा है।
रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपया में भी गिरावट आई। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.45 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ना और घरेलू शेयर बाजार का अचानक लुढ़कना है। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.37 पर खुला और जल्दी ही लुढ़कर कर 74.45 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरूआती कारोबार में रुपया 24 पैसे लुढ़का।
sensex unhappy

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...