रेसिंग ट्रैक पर दुनियाभर में तहलका मचाने के बाद विश्व के सबसे तेज इंसान रहे उसेन बोल्ट ने फुटबॉल के मैदान पर भी धमाकेदार एंट्री की है। जमैका के पूर्व ओलम्पिक फरार्टा धावक बोल्ट ने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को अपने पदार्पण मैच में दो गोल दागे। बता दें कि कुछ महीनों से बोल्ट ऑस्ट्रेलिया में प्रोफेशनल फुटबॉल सीख रहे थे।
बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया में मैकार्थर साउथ वेस्ट युनाइटेड के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स की ओर से खेलते हुए दूसरे हाफ में दो गोल किए। उन्होंने मैच के 57वें और 68वें मिनट में गोल दागे। आठ बार के ओलम्पिक चैम्पियन बोल्ट के शानदार दो गोलों की बदौलत सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स ने मैकार्थर साउथ वेस्ट युनाइटेड को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हरा दिया। बोल्ट के अलावा रोस मैकोरमैक ने सातवें और जॉर्डन मरे ने 42वें मिनट में गोल किए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें