सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रुपये में गिरावट से सहमा बाजार, सेंसेक्स 224 अंक टूटा

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 224 अंक की गिरावट के साथ 37,645 अंक पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने तथा तुर्की में मुद्रा संकट से वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74 अंक टूटकर 11,356 अंक पर बंद हुआ।
बैंकिंग शेयर धड़ाम
बैंक, वित्तीय तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव देखने को मिला। इसका प्रमुख कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार गिरावट रही। तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट का असर भी अन्य देशों की मुद्राओं पर पड़ा है। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सर्वाधिक 3.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बैंक को जून तिमाही में 4,876 करोड़ रुपये का नुकसान होने से शेयर टूटा है। नुकसान में रहने वाले अन्य बैंक शेयरों में पीएनबी, यस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक बिकवाली दबाव से 3.37 प्रतिशत नीचे आ गए।
निवेशक हुए सतर्क
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई का उपभोक्ता मुद्रास्फीति का आंकड़ा आने से पहले निवेशक थोड़े सतर्क नजर आए। आंकड़ा सोमवार शाम जारी होना है। वहीं थोक महंगाई दर का आंकड़ा मंगलवार को जारी होगा। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी कोष ने शुक्रवार को 510.66 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। जबकि घरेलू संस्थागत निपेशकों ने 457.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
बाजार की चाल
30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ 37,693 अंक पर खुला और बिकवाली दबाव से 37,559अंक पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ लिवाली तथा सौदे को पूरा करने के लिए की गयी खरीदारी से सुधार हुआ।  सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र में 155 अंक टूटा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में गिरावट दर्ज करने वालों में वेदांता, ओएनजीसी, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी तथा टाटा मोटर्स शामिल हैं।
रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1.08 रुपये प्रति डॉलर या 1.57 प्रतिशत टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 69.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तुर्की में मुद्रा संकट के कारण वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

sensex unhappy

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...