सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नोएडा: सड़ती रही मां की लाश, नहीं आया बेटा, बदबू आने पर 20 दिन बाद पहुंची पुलिस

नोएडा के सेक्टर-99 में सुप्रीम सोसाइटी में 20 दिन से बंद फ्लैट में रविवार को एक महिला का शव मिला है। महिला फ्लैट में अकेली रहती थी। उसका बेटा बेंगलुरू में सोफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों किडनियां खराब होने के चलते महिला की हालत काफी नाजुक थी। 20 दिन से न तो बेटे ने उसकी कोई सुध ली और न ही किसी पड़ोसी ने उसका दरवाजा खटखाया। बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी कोलकाता निवासी बबीता(52) सुप्रीम सोसाइटी के टावर नंबर वन में किराए के फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनका 28 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ बसु बेंगलरु स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बबीता की दोनों किडनियां खराब थीं। प्रत्येक हफ्ते दिल्ली के एक अस्पताल में उनका डायलेसिस होता था। पूर्व में बेटा भी कुछ दिन के लिए बीबता को बेंगलुरु साथ लेकर गया था और वहां उनका उपचार कराया था। लेकिन काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो सकीं। नोएडा में वह खुद ही अपना भोजन बनाने समेत तमाम घरेलू कामकाज करती थीं। 


करीब 20 दिन से उनके फ्लैट का मुख्य द्वार भीतर से बंद था। लेकिन किसी पड़ोसी ने उनका दरवाजा खटखटाने की कोशिश नहीं की। न ही किसी ने पुलिस को सूचना देने की जहमत उठाई। इस दौरान बेटे ने भी यहां आकर मां की सुध नहीं ली। शनिवार से पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आ रही थी। मगर इसके बाद भी लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब ज्यादा बदबू फैलने लगी तो रविवार सुबह सात बजे एक पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस गेट तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई। कमरे में बबीता का शव बैड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने फ्लैट से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को वहां से मेडिकल कागज मिले हैं। जिसमें पता चला है कि वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। पुलिस ने मामले की सूचना बबीता के बेटे शिद्धार्थ को दी। हवाई सफर से दोपहर तक सिद्धार्थ बेंगलुरु से नोएडा पहुंचा। 
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि महिला की मौत बीमारी के चलते हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

19 सितंबर को हुई थी बात 
अंतिम बार सिद्धार्थ की अपनी मां से 19 सितंबर को फोन पर बात हुई थी। सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि वह 3-4 दिन से अपनी मां के पास फोन लगा रहा था, लेकिन मोबाइल बंद था। तभी से उन्हें अनहोनी की आशंका थी। उन्होंने फ्लैट मालिक को फोन पर संपर्क करने का भी प्रयास किया था।
अकेलेपन से परेशान थी महिला
सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि बबीता कभी-कभी उन्हें पार्क में टहते हुए मिल जाती थी। लेकिन वह खुश नहीं रहती थी। हमेशा चेहरे पर मायूसी छाई रहती थी। वह अपनी बीमारी और अकेलेपन के बारे में बताती थीं। काफी बीमार होने के बाद भी उन्होंने कभी किसी पड़ोसी से कोई मदद नहीं मांगी। ज्यादा बाहर नहीं घूमतीं थीं। 15 साल पहले महिला का तलाक हो गया था। 

नोएडा में नहीं है बुजुर्ग का आसरा
वर्तमान में नोएडा में बेसाहारा बुजुर्गो के रहने-खाने और देखभाल करने की कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन सेक्टर-62 में प्राधिकरण की तरफ से एक दादा-दादी पार्क का निर्माण करया गया है। अभी यह पार्क शुरु नहीं हुआ है। इस पार्क में बेसाहारा बुजुर्गो की देखभाल करने और रहने-खाने की व्यवस्था की जाएगी।
crime

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...