सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत-वेस्टइण्डीज ट्वेंटी-20 मैच : संभल के कहीं नकली टिकट न खरीद लें

इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में छह नवम्बर को भारत-वेस्टइण्डीज के बीच होने वाले ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच के नकली टिकट नजर आने लगे हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने दावा किया है कि उन्होंने इस मैच के टिकट खरीद लिए हैं। उधर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ दीपक शर्मा ने मीडिया को बताया कि इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच के  टिकट बिक्री के लिए जारी नहीं किए गए हैं। टिकट अभी छपने के लिए भी नहीं गए हैं।
बेंगलुरु, मोहाली, कोलाकाता, कोच्चि, विशाखापट्टनम में इसके पूर्व क्रिकेट मुकाबलों के नकली टिकट पकड़े जा चुके हैं। तीन-चार दिन पहले कुछ लोगों ने इकाना स्टेडियम में भारत-वेस्टइण्डीज के बीच होने वाले मैच के टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पास टिकट आ गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन हरकत में आया।
उसने बुधवार को अपने सीईओ के मार्फत कहा कि उसके पास बाजार में नकली टिकटों की बिक्री की शिकायतें आ रही हैं। यह टिकट पूरी तरह नकली और अमान्य हैं। टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है।
मंगलवार को राजधानी में यूपीसीए व इकाना प्रबंधन के बीच हुई बैठक टिकट दरों पर फैसला हुआ है। अब टिकट छपने जाएंगे। टिकटों की आधिकारिक ऑनलाइन बिक्री  15 अक्तूबर से शुरू होगी। ऑन ग्राउण्ड टिकटों की बिक्री इकाना स्टेडियम के गेट नम्बर-2 से की जाएगी। इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। संभवत: 20 अक्तूबर से इकाना स्टेडियम में टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। यूपीसीए ने इस संबंध में पूरी जानकारी जिला व पुलिस प्रशासन को दे दी है। पुलिस भी फर्जी टिकटों की बिक्री को लेकर सतर्क हो गई है। पुलिस की खुफिया इकाई सक्रिय हो गए है।
भारत-वेस्टइण्डीज ट्वेंटी-20 मैच की टिकट दरें
पूर्व व पश्चिम एक से पांच ब्लाक:
1000, 1500, 2000, 2500 व 4000 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स (साउथ पवेलियन) : 23000 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स (नॉर्थ पवेलियन) : 20000 रुपये
टॉप टियर (साउथ पवेलियन):               5000 रुपये
टॉप टियर (नॉर्थ पवेलियन) :                5000 रुपये
वीआईपी लाउंज (नॉर्थ पवेलियन) : 20000 रुपये
प्लेटिनम लाउंज (साउथ  पवेलियन) : 12000 रुपये, प्लेटिनम लाउंज (नॉर्थ पवेलियन): 10000 रुपये
स्टेडियम के पास लगेंगे टावर
इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के भीतर दूरसंचार कंपनियों का नेटवर्क बहुत कमजोर है। सिगनल कमजोर हो जाते हैं। स्टेडियम के कई ऐसे हिस्से हैं जहां से मोबाइल फोन पर बात करना मुश्किल होता है। कई बार फोन मिलता नहीं। कॉल ड्राप की समस्या रहती है। मैच के दौरान स्टेडियम में देश-विदेश के मीडिया कर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा टेलीविजन पर मैच प्रसारण करने के इंतजाम करने होंगे। इसके लिए सिग्नल मजबूत और निर्बाध मिलने जरूरी होंगे। ऐसी स्थिति में दूरसंचार कंपनिया स्टेडियम के आसपास दो अतिरिक्त टॉवर लगाने जा रही हैं।
स्टूडेंट गैलरी नहीं होगी

मैच देखने के लिए स्टूडेंट गैलरी नहीं होगी। ज्यादातर स्टेडियमों में स्टूडेंट गैलरी बनाई जाती है। इसमें सस्ती दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं। यह टिकट विद्यार्थियों को अपने स्कूल के परिचय पत्र पर दिए जाते हैं। विद्यार्थियों को तसल्ली रहती है कि उन्हें सस्ती दरों पर मैच देखने के लिए टिकट मिलेंगे। पर इकाना में ऐसा नहीं होगा। मैच देखने के लिए दर्शकों को कम से कम 1000 रुपये का टिकट तो खरीदना ही पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...