चीन आसमान में लगाने जा रहा है चांद, 2020 तक शहरों को करेगा रोशन

चीन अब आसमान में चांद लगाने की योजना बना रहा है। यह खबर पढ़कर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन चीन 2020 तक अपने तीन आर्टिफीशियल चांद लॉन्च करेगा। ये आर्टिफिशियल चांद शीशे के होंगे और सूर्य से रिफ्लेक्ट होकर रोशनी देंगे। इन तीनों ऑर्बिट को 360 डिग्री की क्लास में रखा जाएगा, जिससे 24 घंटे तक रोशनी मिलेगी।
तियांफू सिस्टम साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट के हेड वू चुनफेंग ने कहा कि इनकी रोशनी इतनी होगी कि स्ट्रीट लाइट्स की जरूरत नहीं होगी। उसके बिना ही काफी रोशनी पड़ेगी। वू के मुताबिक आर्टिफिशियल मून से 80 किमी के इलाके में रोशनी हो सकेगी। यह पूछे जाने पर कि योजना कुछ असंभव-सी लगती है, वू ने कहा कि तकनीक पर सालों से काम हो रहा है और अब तो यह प्रोजेक्ट खत्म भी होने वाला है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें