बिहार
विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2019 के होने
वाले ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख एक बार फिर
बढ़ा दी है। अब 2019 परीक्षा लिए विलम्ब शुल्क के साथ 23 अक्टूबर तक फॉर्म
सब्मिट किए जा सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को बताया
कि छात्रों के हित को ध्यान रखते हुए विलंब शुल्क के साथ 23 अक्टूबर 2018
तक फॉर्म जमा कराए जा सकते हैं।
छात्रों को बिना शुल्क आवेदन देने का मौका-
इसके साथ ही जिन छात्रों ने 25.09.2018 से 04.10.2018 तक ऑनलाइन आवेदन किया है और अभी तक आवेदन शुल्क जमा नहीं सके तो ऐसे छात्र बिना विलम्ब शुल्क के ही 23 अक्टूबर तक अपना आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं। परीक्षा समिति ने बताया कि ऐसा निर्णय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बोर्ड ने यह भी कहा कि जो छात्र 23.10.2018 तक अपना आवेदन शुल्क जमा नहीं कराएंगे तो उनका अंतिम एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें