मां दुर्गा का आठवां स्वरुप है महागौरी। नवरात्रि के आठवें दिन मां
महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। देवी मां के आठवें स्वरूप को महागौरी
के नाम से पुकारा जाता है। वैसे तो कुछ लोग नवमी के दिन भी कन्या पूजन किया
जाता है, लेकिन कहा जाता है कि अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना ज्यादा
फलदायी रहता है। मां महागौरी की पूजा करने से मन पवित्र हो जाता है और
भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कहा जाता है कि भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिये इन्होंने कठोर तपस्या की थी। इस दिन मां की पूजा करने से मनचाहे जीवनसाथी की मुराद पूरी होती है। मां की पूजा करने से मनचाहे जीवनसाथी की मुराद पूरी होती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है। मां की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें