अगर आप भी वजन कम करने की सोच रही हैं तो ये नवरात्रि के व्रत रखकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी कि व्रत रखने से कर कई स्वास्थय लाभ होते हैं। इससे कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही आपके वजन पर भी असर होता है। नो दिनों के व्रत में अधिकतर लोग फलाहार पर रहते हैं। इन नौ दिनों में अनाज नहीं खाया जाता। इस तरह से यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का अच्छा समय होता है। इसलिए व्रत में इन बातों का ध्यान रखकर आप वजन कम कर सकते हैं। यहां जानें व्रत के दौरान वजन कम करने के लिए टिप्स:
व्रत में फ्रेश फ्रूट्स और सब्जियों का इस्तेमाल करें: नवरात्रि की स्पेशल डाइट में इस बात का ध्यान रखें कि फ्रेश फ्रूट्स और सब्जियां लें। इसके लिए मिक्स फ्रूट चाट ले सकते हैं। इसके अलावा आप सब्जियों में ब्रोकली, अरबी ले सकते हैं। व्रत के खान पान की बात करें तो मखाना, साबूदाना और शकरकंद अच्छे विकल्प हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करके आप वजन कम कर सकते हैं।
प्रोसेस फूड: व्रत में बाहर के प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, बाहर की व्रत की नमकीन काने से बचें। दऱअसल इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम और अनहेल्दी फैट्स होते हैं जो आपके वजन को कम करने की बजाय बढ़ा सकते हैं। यही नहीं प्रोस्सेड फूड खाने से आपकी भूख और बढ़ जाएगी। तली हुई चीजें व्रत में काने से बचें।
व्रत में हाइड्रेटिड रहें: चाहें आपका व्रत हो या नहीं आप हमेशा हाइड्रेटिड रहें। इसलिए व्रत में अपने दिन की शुरूआत दो गिलास पानी से करनी चाहिए। इसके अलावा व्रत में आप बटरमिल्क, फ्रैश फ्रूट्स जूस और नारियल पानी ले सकते हैं। दरअसल वजन कम करने में पानी का अहम योगदान है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें