सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

194 नेताओं ने चुनाव आयोग को दी पैन कार्ड की गलत जानकारी, भाजपा-कांग्रेस के नेता भी शामिल

देश के करीब 194 नेताओं ने चुनाव आयोग को अपने पैन कार्ड का गलत विवरण दिया है। इनमें छह पूर्व मुख्यमंत्री, 10 कैबिनेट मंत्री, आठ पूर्व मंत्री, 54 मौजूदा विधायक, 102 पूर्व विधायक, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व सांसद और एक उप मुख्यमंत्री शामिल हैं।
कांग्रेस के 72 और भाजपा के 41

कोबरा पोस्ट के सनसनीखेज खुलासे के मुताबिक ये नेता देश की 29 छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं। इनमें भाजपा के 41 नेता हैं, जिमें 13 विधायक, 15 पूर्व विधायक, 9 मंत्री, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक गवर्नर शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के कुल 72 नेता हैं, जिनमें 13 विधायक, 48 पूर्व विधायक, एक मंत्री, पांच पूर्व मंत्री, चार पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व डिप्टी स्पीकर हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 12 नेता, जिनमें एक विधायक और 11 पूर्व विधायक शामिल हैं। बसपा के आठ नेताओं में एक विधायक और सात पूर्व विधायक हैं। जेडीयू के छह नेताओं में तीन विधायक, एक पूर्व विधायक एक पूर्व मंत्री और एक पूर्व सांसद हैं।

कई बड़े नाम भी शामिल

वेबसाइट ने खुलासा किया है कि पैन कार्ड का फर्जी विवरण देने वालों में, मध्य प्रदेश के 17, बिहार के 15, असम के 13, उत्तराखंड के 14, हिमाचल प्रदेश के 12, राजस्थान के 11 नेता शामिल हैं। बड़े नेताओं में तरुण गोगोई, भूमिधर बर्मन, जीतन राम मांझी के साथ वीरभद्र सिंह और कई मौजूदा मंत्री शामिल हैं। वहीं मौजूदा मंत्रियों में राजस्थान की बीना काक, बिहार के नंद किशोर यादव, महाराष्ट्र के देशमुख विजय कुमार, हरियाणा की कविता जैन और हिमाचल प्रदेश के किशन कपूर प्रमुख हैं।

चुनावों में दिए अलग पैन नंबर

वेबसाइट का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2007 और 2012 के चुनाव में अलग-अलग पैन नंबर दिए। हिमाचल से ही पांच बार विधायक और मंत्री रहे किशन कपूर ने भी 2007 और 2012 के चुनावों में अलग पैन नंबर दिए हैं। हरियाणा में मंत्री कविता जैन ने 2009 और 2014 के चुनावों में अलग पैन नंबर दिया। वहीं महाराष्ट्र में मंत्री देशमुख विजय कुमार सिद्रामप्पा ने भी 2009 और 2014 के चुनाव में अलग पैन नंबर दिए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 2007 और 2012 के चुनावों में अलग पैन नंबर दिए थे।

194 leaders given wrong information to Election commission

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...