सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश में हाई स्कूल टीचर के 17,000 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने हाई स्कूल टीचर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के माध्यम से कुल 17,000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2018 थी, जिसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2018 कर दिया गया है। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा और वे अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नीचे पढ़ें :
उच्च माध्यमिक शिक्षक, कुल पद : 17,000 
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बीएड अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
वेतन : 36,200 रुपये प्रतिमाह के साथ मंहगाई भत्ता।
आयु सीमा : 
- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
- महिला उम्मीदवार/दिव्यांग/मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष।
- आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क : 
- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग चार्ज अलग से देना होगा।
- कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते वाले उम्मीदवारों के लिए एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 70 रुपये देय होगा।
- इसके अलावा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन कर आवेदन पत्र भरने पर पोर्टल शुल्क 40 रुपये देना होगा।
चयन प्रक्रिया : 
- योग्य उम्मीदवारों का चयन शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के जरिए किया जाएगा।
- परीक्षा में एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
- जबकि सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।

- परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

मध्य प्रदेश में हाई स्कूल टीचर के 17000 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...