सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हयात होटल में गुंडागर्दी मामला : आशीष की तलाश में 17 ठिकानों पर छापे

पांच सितारा होटल हयात के गेट पर एक कपल को पिस्तौल की धौंस दिखा फरार हुए बीएसपी के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश में यूपी एसटीफ के साथ जुटी दिल्ली पुलिस की टीम उसके घर, कार्यालय व अन्य ठिकानों सहित 17 जगहों पर दबिश दे चुकी है।
आशीष की तलाश में खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती, देवरिया, गोंडा और गोरखपुर इलाके के होटलों व गेस्टहाउस में छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, उसके नेपाल भागने की फिराक में होने का शक जताया जा रहा है। उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा है, इस कारण उसकी लोकेशन का पता लगाने में परेशानी हो रही हैं। हालांकि, पुलिस उसके परिजनों, करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों सहित 25 लोगों के फोन की भी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाल रही है। पुलिस को शक है कि वह अपना नाम बदलकर किसी गेस्टहाउस में रुका हो सकता है।


गौरव और महिला दोस्त के बयान दर्ज किए
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने होटल में जिस पीड़ित गौरव और उसकी महिला दोस्त को आरोपी आशीष पांडेय ने धमकाया था, उनके बयान दर्ज किए। गौरव के बयान पुलिस ने मंगलवार देर रात, जबकि उसकी महिला दोस्त के बयान बुधवार को दर्ज किए हैं। हालांकि, दोनों इस घटना को लेकर कोई भी शिकायत देने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन, पुलिस ने घटना के वक्त क्या हुआ, इसे लेकर दोनों के बयान लिए। पुलिस आशीष के दोस्त साहिल से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी में मौजूद अन्य लोगों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा रही है।
दो और टीमें लखनऊ भेजीं
मामले की जांच टीम की अगुवाई कर रहे डीसीपी देवेंद्र आर्या के मुताबिक फरार आशीष पांडेय की तलाश में दिल्ली पुलिस की दो और टीमों को लखनऊ रवाना किया गया है। इस वक्त कुल पांच टीमें उत्तर प्रदेश में हैं। इसमें से तीन टीमें पहले से वहां दबिश दे रही थीं, जबकि बुधवार को दो अन्य टीमों को वहां भेजा गया। इसके अलावा यूपी एसटीफ की तीन टीमें अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी की कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की मदद कर रही हैं।
परिजनों-दोस्तों के यहां दबिश
डीसीपी देवेंद्र आर्या के मुताबिक पुलिस की टीमें आरोपी आशीष पांडेय के परिजनों, रिश्तेदारों और लखनऊ के उसके पुराने दोस्तों सहित नेटवर्क से जुड़े उन सभी लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जिनके बारे में शक है कि वे आशीष की मदद कर सकते हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

फेसबुक प्रोफाइल डिलीट किया
आशीष पांडे ने अपना फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया है। उसने फेसबुक अकाउंट पर हथियारों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब दिल्ली पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसकी पास मौजूद हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। वहीं, आशीष के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश में शहर के पांच फाइव स्टार होटलों की तलाशी ली थी।
Hyatt Hotel incident

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...