सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शर्मनाकः गैंगरेप पीड़ित है 16 साल की लड़की, इसलिए स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला

शर्मनाकः गैंगरेप पीड़ित है 16 साल की लड़की, इसलिए स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला

देहरादून के एक प्राइवेट स्कूल ने 16 वर्षीय लड़की को प्रवेश देने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि हाल ही में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने इस बर्ताव स्कूल के सीबीएसई संबद्धता को रद्द करने की मांग की है।
वकील अरुणा नेगी चौहान ने नाबालिग के माता-पिता की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्य शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने स्कूल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
वकील ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने शहर के कई निजी स्कूलों में उसके एडमिशन के लिए कोशिश की, लेकिन सभी ने पीड़िता को दाखिला देने से इंकार कर दिया। चौहान ने बताया कि कई स्कूलों ने माता-पिता को कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, जबकि एक निजी स्कूल ने स्पष्ट रूप से उनसे कहा कि वे दुष्कर्म पीड़िता को स्कूल में दाखिला नहीं दे सकते हैं।
बता दें कि छात्रा एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रही थी। बोर्डिंस स्कूल के ही चार छात्रों ने उसके साथ 14 अगस्त को कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। छात्रा ने आपबीती स्कूल अधिकारियों को बताई थी। लेकिन स्कूल के तरफ से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना सितंबर में तब प्रकाश में आई जब उसे महसूस हुआ कि वह प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंट होने की बात पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को बताई। जिसके बाद देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) निवेदिता कुकरेती को मामले की जानकारी दी गई।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद चारों आरोपी छात्रों को में ले लिया गया। आरोपी छात्रों के साथ-साथ बोर्डिंग स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, प्रशासनिक अधिकारी, उसकी पत्नी और हॉस्टल के केयरटेकर को साक्ष्य मिटाने और इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि पीड़िता प्रेग्नेंट नहीं है।
पीड़िता के वकील ने उत्तराखंड के एसएसपी को पत्र लिखकर यह भी पूछा है और जांच की मांग की है कि लड़की पहचान कैसे उजागर हुई।
उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा सवाल है कि स्कूलों को कैसे पता चला कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था? कानून के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जाना चाहिए। वकील ने कहा, ''हम चाहते हैं कि पुलिस जांच करे कि इसके पीछे कौन है।''
पूरे मामले पर स्कूल के किसी भी अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह मामले में कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।

पीड़िता के वकील ने बताया कि छात्रा के अभिभावक थक हार कर उसे अगले शैक्षिक सत्र में देहरादून से बाहर ले जाना चाहते हैं। काफी प्रयास के बाद भी छात्रा के माता-पिता से अभी तक संपर्क नहीं किया जा सका है।

(पीटीआई फाइल फोटो)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...