सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कंप्यूटर के 15 कीबोर्ड शॉर्टकट बचाएंगे आपका समय

कंप्यूटर के 15 कीबोर्ड शॉर्टकट बचाएंगे आपका समय

कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करने से समय की होती है बचत

तकनीक के इस दौर में कंप्यूटर इंसान की एक जरूरत बन गया है। आजकल ज्यादातर काम कंप्यूटर पर हो रहा है। जिस काम को कई लोग मिलकर घंटों को पूरा करते हैं, कंप्यूटर उस काम को कुछ ही समय में पूरा कर देता है। इससे समय, मेहनत और धन की बचत होती है। आज के इस दौर में कंप्यूटर पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सभी लोगों को कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य है। कंप्यूटर चलाने के लिए माउस का इस्तेमाल किया जाता है। माउस से काम आसान हो जाता है। कभी अगर माउस खराब हो गया, तो आप कीबोर्ड के जरिए भी अपना काम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कीबोर्ड शॉर्टकट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आपका एक-एक क्षण बेशकीमती है। कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करने से समय की भी बचत होती है। आज हम आपको कंप्यूटर के कुछ ऐसे कीबोर्ड शॉर्टकट के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप अपना समय बचा सकते हैं।
इन शार्टकट कीबोर्ड का हर जगह होता है इस्तेमाल

कंप्यूटर में कुछ ऐसी 'शॉर्टकर्ट की' होती हैं, जिनकी जरूरत डॉक्यूमेंट बनाते समय, ईमेल लिखते वक्त और दूसरी कई जगहों पर पड़ती रहती है। शार्टकट कीबोर्ड का इस्तेमाल करने पर समय की बचत के साथ ही कंप्यूटर चलाने में भी आसानी होती है।
Ctrl+Z: Undo
आप चाहे एमएस वर्ड पर काम कर रहे हो, या इंटरनेट पर कोई ईमेल टाइप कर रहे हो, Ctrl+Z का इस्तेमाल करके आप एक स्टेप पीछे जा सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल करके वर्ड में पूरा पैराग्राफ एक बार में डिलीट कर सकते हैं। 
Ctrl+W: Close
अगर आपने कंप्यूटर के ब्राउजर पर कई टैब खोल रखा है, और तत्काल किसी टैब को बंद करना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शार्टकट कीबोर्ड का इस्तेमाल करके आप किसी इमेज को बिना कट पर क्लिक किये डॉयरेक्ट बंद कर सकते हैं।
Ctrl+A: सलेक्ट ऑल
इस शॉर्टकट का इस्तेमाल किसी डॉक्यूमेंट के पूरे टेक्स्ट को एक साथ सलेक्ट करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा किसी फोल्डर के पूरी फाइल को सलेक्ट करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से समय की बचत होती है। अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो माउस को क्लिक करने और ड्रैग करने में समय बर्बाद होता है।
Ctrl+F: कोई शब्द खोजें
किसी डॉक्यूमेंट या इंटरनेट के किसी पेज पर कई लोगों की लिस्ट में से कोई शब्द या किसी नाम खोजने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शॉर्टकट कीबोर्ड प्रेस करने के बाद स्क्रीन पर राइट साइड में आपको जो शब्द खोजना है, उसे टाइप करके एंटर करना होगा। इसके बाद आप उस शब्द पर आसानी से पहुंच जाएंगे।  
Alt+Tab: एक विंडो से दूसरे विंडो में जाएं
एक विंडो से दूसरे विंडो में जाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपने कंप्यूटर में कई टैब खोल रखा है, तो इसका इस्तेमाल कर एक टैब से दूसरे टैब पर आसानी से जा सकते हैं।
Alt+F4: विंडो को बंद करें
अगर आपके कंप्यूटर पर कई सारे विंडो खुले हैं, तो इसका इस्तेमाल कर उन्हें बंद कर सकते हैं। अगर आपने मैटर सेव नहीं किया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंप्यूटर आपको मैटर सेव करने के लिए स्क्रीन पर मैसेज देगा।
शार्टकट कीबोर्ड से कंप्यूटर चलाने में होती है आसानी
Ctrl+Esc: स्टार्ट मेन्यू ओपेन करें
इस शॉर्टकट के जरिए आप बिना माउस का इस्तेमाल किये स्टार्ट मेन्यू ओपेन कर सकते हैं। अगर आप लगातार कीबोर्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कर्सर, टैब और Shift+Tab से स्टार्ट मेन्यू को नेविगेट कर सकते हैं।
Win+L: कंप्यूटर लॉक करें
कंप्यूटर लॉक करने के आप इस शॉर्टकट कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शॉर्टकट कीबोर्ड से आपका कंप्यूटर लॉ हो जाएगा और दोबारा इस्तेमाल करने के लिए आपसे यूजर आईडी और पासवर्ड पूछेगा।
Win+I: सेटिंग्स ओपेन करें
आप इसका इस्तेमाल कर सिस्टम की सेटिंग्स आसानी से ओपेन कर सकते हैं। इसके अलावा आप Win+A पर क्लिक कर एक्शन सेंटर पैनल खोल सकते हैं, फिर नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इसके बाद सेटिंग्स ओपेन कर सकते हैं।
Win+S: विंडोज सर्च करें
विंडोज और वेब सर्च करने के लिए आप इस शॉर्टकट कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
F2:
विंडोज में किसी फाइल को रीनेम करने के लिए इस शॉर्टकट कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में किसी फाइल का प्रिंट प्रिव्यू देखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
F3:
इस शॉर्टकट का इस्तेमाल करके आप सर्च बॉक्स खोज सकते हैं। फिर इसके बाद आप किसी फाइल या फोल्डर को सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, एमएस-डॉस में इसे प्रेस करने पर पहले टाइप की गई कमांड दोबारा टाइप हो जाती है। 
F5:
सिस्टम को रिफ्रेश करने के लिए इस शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा पावरपॉइंट में इसे प्रेस करने से स्लाइड शो स्टार्ट हो जाता है। 
F7:
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस शॉर्टकट की को प्रेस करने के बाद अगर आप कुछ भी टाइप करेंगे, तो उस शब्द की स्पेलिंग ऑटोमैटिक चेक होने लगेगी। 
F11:
इंटरनेट ब्राउजर्स में फुल स्क्रीन व्यू करने के लिए इस शॉर्टकट कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...