दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय सेना के मेजर की पत्नी शैलजा
द्विवेदी की हत्या करने के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मेजर निखिल
हांडा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपॉलिटन
मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी की अदालत ने यह निर्देश जारी किए।
शनिवार को पश्चिम-दिल्ली में एक अन्य साथी मेजर की पत्नी की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के कारण मेजर निखिल हांडा को 24 जून को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी और उसका शव दिल्ली कैंट क्षेत्र में बरार स्क्वायर के पास मिला था।
पुलिस ने बताया था कि पहले उन्हें सूचना मिली थी कि दुर्घटना में एक
महिला की मौत हो गई है। लेकिन बाद में, जब उन्होंने शव का निरीक्षण किया,
तो पाया कि उसका गला रेतकर हत्या की गई थी।

शनिवार को पश्चिम-दिल्ली में एक अन्य साथी मेजर की पत्नी की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के कारण मेजर निखिल हांडा को 24 जून को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी और उसका शव दिल्ली कैंट क्षेत्र में बरार स्क्वायर के पास मिला था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें