सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोना 130 रुपये महंगा, चांदी हुई 200 रुपये सस्ती

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 130 रुपये चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 31,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी 200 रुपये फिसलकर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.30 डॉलर की तेजी में 1,197.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.20 डॉलर की बढ़त में 1,200.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। डॉलर गुरुवार को 0.31 प्रतिशत टूट गया। आम तौर पर डॉलर को सुरक्षित निवेश की श्रेणी में रखा जाता है और निवेशक उथल-पुथल भरे माहौल में इसमें निवेश करते हैं।
लेकिन, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के धराशायी होने के बाद निवेशकों ने डॉलर के बजाय पीली धातु को बेहतर सुरक्षित निवेश माना। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना तेज रहने से इसकी बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर की तेजी में 14.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
वैश्विक तेजी और स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 130 रुपये चमककर 31,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,830 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,600 रुपये पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी घटने से लगातार चौथे दिन की गिरावट झेलती हुई चांदी हाजिर 200 रुपये टूटकर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 180 रुपये की गिरावट में 38,470 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैंकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,980
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,830
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,000
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,470
सिक्का लिवाली प्रति सैंकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैंकड़ा : 75,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

gold

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...