सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुराड़ी के जिस घर में 11 लोगों ने की थी आत्महत्या, खुले उस घर के दरवाजे, जानें क्या हुआ उन 11 पाइपों का

बुराड़ी के जिस घर में 11 लोगों ने की थी आत्महत्या, खुले उस घर के दरवाजे, जानें क्या हुआ उन 11 पाइपों का

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की वजह से सुर्खियों में आया भाटिया परिवार का घ
दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत  की वजह से सुर्खियों में आया भाटिया परिवार का घर एक बार फिर लोगों की चर्चा का विषय बना गया है। करीब साढ़े तीन माह के बाद गुरुवार को यह घर फिर से खुल गया। 
मकान के खुलते ही घटना के बाद से चर्चा का विषय बने 11 पाइपों को ललित के बड़े भाई दिनेश ने बुधवार को तुड़वा दिया। दरअसल, 11 मौतों को लोग इन पाइपों से जोड़कर देख रहे थे। इसमें सात पाइपें मुड़ीं थीं और चार सीधी थीं। लोगों का मानना था कि मुड़ी पाइपें मृत महिलाओं और सीधी पाइप पुरुषों से जुड़ी हैं। इस बीच पुलिस से परिवार के लोगों पाइपों को तुड़वाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट का आदेश नहीं होने के कारण पुलिस ने अनुमति नहीं दी। आखिर जब घर पर कब्जा मिल गया तो दिनेश ने इन्हें तोड़कर बंद कर दिया।

बुराड़ी: जिस घर में 11 लोगों ने की थी सुसाइड, जानें क्या हुआ उस मकान का

वहीं संत नगर की गली संख्या-2 के लोग धीरे-धीरे भाटिया परिवार के साथ ही 1 जुलाई को हुई दिल दहला देने वाली सामूहिक मौत की घटना को भूल चुके थे। मगर, गुरुवार को जब घर और दुकान का ताला खुला तो एक बार फिर पूरी घटना सिलसिलेवार ढंग से लोगों के लिए ताजी हो गई। सुबह करीब 9:30 बजे नौकर राम विलास ने ललित के प्लाईबोर्ड की दुकान ताला खोला और झाड़ू आदि लगाकर ग्राहकों का इंतजार करने लगा। इस दौरान गली से गुजरने वाले लोग दुकान और घर को को खुला देखकर रुक जाते, फिर आपस में चर्चा करते और आगे बढ़ जाते।
ललित के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ यहां पर आए हैं। घर की साफ सफाई करने के बाद यहां नवरात्रि की पूजा की गई है। उन्होंने बताया कि दुकान के सहारे कई लोगों की जीविका चल रही थी, इसलिए नौकर राम विलास को खोजा गया। फिलहाल, राम विलास से दुकान की देखभाल करने के लिए कहा गया है। 

बुराड़ी केस: CFSL रिपोर्ट में खुलासा-सुसाइड नहीं, दुर्घटनावश हुई मौतें

उन्होंने बताया कि उनके घर में रहने से इलाके के लोगों के मन में अंधविश्वास दूर होगा। उन्हें इस घर में रात गुजारने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। हालांकि, उन्हें पूरे परिवार की याद आ ही रही है। .
पुलिस का मानना था कि ललित मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। इसलिए उसकी साइकोलोजिकल आटोप्सी कराने की बात कही गई। 10 सितंबर को साइकोलोजिकल आटोप्सी की रिपोर्ट में मौत का कारण सामूहिक आत्महत्या माना गया।.
संत नगर की गली संख्या-2 में गुरुवार को खुली ललित की दुकान। फोटो: हिन्दुस्तान
घटना के अहम पड़ाव
1- पुलिस को 1 जुलाई को सूचना मिली कि संत नगर के गली संख्या-2 स्थित एक घर में 11 लोग फांसी पर लटके हुए हैं। सभी लोगों के हाथ, पैर और मुंह बंधे थे। हालांकि, ललित और उसकी पत्नी के हाथ खुले थे।
2- पुलिस ने 2 जुलाई को जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो घर में रात 10:30 बजे के बाद कोई बाहरी व्यक्ति जाता हुआ नहीं दिखा। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को घर से ललित द्वारा लिखी गईं कई डायरियां मिलीं। 
3- डायरियों से पता चला कि ललित यह दावा करता था कि उसपर मृत पिता की आत्मा आती है। वह आत्माओं के कथित दिशा निर्देश पर डायरी में अपने क्रिया कलाप लिखता था। इसमें 1 जुलाई की घटना के बार में भी लिखा था।
4- मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। वहीं, डायरियों से मिली जानकारी के बाद जांच अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ललित ने पूरे परिवार को धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर इस कृत्य को करने के लिए प्रेरित किया होगा।
5- इस मामले में 4 जुलाई को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आधिकारिक तौर पर मौत का कारण दम घुटना और आत्महत्या माना गया। साथ ही, फर्श पर पड़ी ललित की मां की मौत भी पार्शियल हैंगिंग मानी गई।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...