सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एच1बी वीजा में बदलाव करेगा ट्रंप प्रशासन, भारतीयों के रोजगार पर खतरा

एच1बी वीजा में बदलाव करेगा ट्रंप प्रशासन, भारतीयों के रोजगार पर खतरा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा नीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। इससे सीधे तौर पर भारतीय आईटी पेशेवरों और वहां काम कर रहीं छोटी-बड़ी भारतीय कंपनियों पर असर पड़ेगा। 
अमेरिकी सरकार एच-1बी वीजा नीति में बदलाव के लिए जनवरी 2019 में प्रस्ताव लाएगी। इसमें एच-1बी वीजा के तहत आने वाले रोजगार और विशेष व्यवसायों या पेशों की परिभाषा को बदलने की तैयारी है। दरअसल, अभी हर साल करीब 65 हजार एच-1बी वीजा जारी होते हैं, जिनके जरिये अमेरिका में स्थानीय या विदेशी कंपनियां पेशेवरों को अस्थायी नौकरियां देती हैं।
इसका सबसे ज्यादा लाभ भारतीय आईटी पेशेवरों को मिलता है, जो वहां गूगल, आईबीएम, इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो, फेसबुक और एप्पल जैसी आईटी और इंटरनेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। भारतीय आईटी पेशेवरों को वेतन एवं सुविधाएं अमेरिकियों की तुलना में सस्ता पड़ता है।
अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा जनवरी 2019 तक नया प्रस्ताव लाएगी। इसका उद्देश्य विशेष व्यवसाय की परिभाषा को संशोधित करना है। दरअसल, एच-1बी वीजा का लाभ ज्यादातर आईटी क्षेत्र के प्रतिभाशाली पेशेवर उठा रहे हैं उनमें भारतीय पहले स्थान पर हैं। 
65 हजार एच-1बी वीजा (अस्थायी रोजगार) केहर साल जारी करता है अमेरिका
03 साल की मान्यता होती है वीजा की, जिसे अधिकतम छह साल बढ़ा सकते हैं
126,853 एच-4 वीजा आवेदन दिसंबर 2017 तक मंजूर किए गए 
एज-4 वीजा खत्म करने से रिश्तेदारों पर संकट
अमेरिका के गृह विभाग ने एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को जारी होने वाले एच-4 वीजा को खत्म करने का भी प्रस्ताव दिया है। अगर ऐसा होता है तो एच-1बी वीजाधारक भारतीय या अन्य किसी देश के पेशेवर की पति या पत्नी को वहां काम करना मुश्किल हो जाएगा। परिवार के बगैर पेशेवरों का वहां टिके रह पाना मुश्किल होगा। यह वीजा 2015 में बराक ओबामा के कार्यकाल में शुरू किया गया था। हालांकि अमेरिकियों को नौकरी में प्राथिमकता देने की नीति पर चल रहे ट्रंप की नजर विदेशी कामगारों पर है। 
सिर्फ दस फीसदी भारतीयों को मिला ग्रीन कार्ड
अमेरिका में पिछले साल 60,394 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिले, जबकि यहां स्थायी तौर पर रहकर काम करने की छूट देने वाली इस सुविधा के लिए छह लाख भारतीय इंतजार कर रहे थे। 
अप्रैल, 2018 के आंकड़ों के मुताबिक 6.32 लाख भारतीय प्रवासी, उनकी पत्नियां और बच्चे ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जिन 60,394 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिले, उनमें से 23,569 लोगों को रोजगार के आधार पर ये कार्ड मिले। अमेरिका में ग्रीन कार्ड प्राप्त होने के बाद व्यक्ति स्थायी तौर पर वहां रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। अमेरिका के गृह मंत्रालय की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं।
भारतीयों के ग्रीन कार्ड नहीं बढ़े
-64,116 ग्रीन कार्ड दिए गए 2015 में 
-64,687 को ग्रीन कार्ड मिले 2016 में

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...