सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UM मोटरसाइकिल इस महीने ला रही है दो धमाकेदार बाइक्स, जानिये खूबियां



UM मोटरसाइकिल इस महीने ला रही है दो धमाकेदार बाइक्स, जानिये खूबियां



नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी UM मोटरसाइकिल दो स्पेशल एडिशन बाइक भारत में लॉन्च करेगी। इनका नाम रेनेगेड कमांडो ब्लैक कैट और रेनेगेड स्पोर्ट्स एस वेगास एडिशन होंगे। इन बाइक्स का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक से होगा।
रेनेगेड कमांडो ब्लैक कैट
रेनेगेड कमांडो ब्लैक कैट ब्लैक शाइन और बरगंडी शाइन पेंट स्कीम के साथ आती है। कलर के अलावा इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्वीन कॉइल-स्प्रिंग शॉक एब्जोर्बर दिए गए हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, यूएसबी स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसमें दोनों अलॉय व्हील मिलेंगे। इसका कुल वजन 179 किलोग्राम होगा। इसमें 18 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1.82 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू हो सकती है।
यूएम रेनेगेड स्पोर्ट्स एस वेगास
यूएम रेनेगेड स्पोर्ट्स एस वेगास एडिशन ने ऑटो एक्सपो में भारत में डेब्यू किया था। इसे रेनेगेड ड्यूटी रेंज के साथ पेश किया गया था। इस बाइक को कंपनी की पुरानी मोटरसाइकिल Renegade Sports S में कुछ बदलाव कर लॉन्च किया जा रहा है. स्पोर्ट्स एस वेगास एडिशन में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं।
इसमें एलईडी हेडलैंप, ड्रैग-स्टाइल हैंडलबार्स और नॉबी टायर्स दिए गए हैं। इसमें मैट ब्लैक पैंट स्कीम के साथ वेगास थीम ग्राफिक्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये (एक्स शोरूम) होगी। इसके बाकी मैकेनिक्स रेनेगेड कमांडो जैसे ही हैं, लेकिन इसमें दोनों एंड पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
इंजन
इन दोनों बाइक्स में 279.5 cc 4 वॉल्व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 25.15 ps की पावर और 23 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। दोनों बाइक्स को इस महीने डीलरशिप पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इन दोनों बाइक्स का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक से होगा। फिलहाल इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है। नए एडिशन लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...