सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RRB Recruitment 2018 :ग्रुप डी के परीक्षा केंद्र, तिथि जारी , एेसे करें तैयारी


RRB Recruitment 2018 :ग्रुप डी के परीक्षा केंद्र, तिथि जारी , एेसे करें तैयारी


नई दिल्ली : रेलवे दुारा निकाली गई 1 लाख से अधिक भर्तियों के लिए परीक्षाओं का दौर जारी है। ग्रुप सी के लिए पहले चरण की परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। वहीं ग्रुप डी के लिए एग्जाम 17 सिंतबर से शुरु होने वाले है। आज रेलवे की ओर से वहीं बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।जिसमें बताया गया है कि 'ग्रुप डी' की परीक्षा कहां, कब, किस दिन और कौनसी शिफ्ट में होगी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा देनी है वह रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है। एेसे में अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो परीक्षा के पैर्टन के बारे में जान लें

नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 90 मिनट यानि डेढ़ घंटे की होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 120 मिनट की होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है। तीन गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिए जाएंगे। दूसरी सबसे अहम बात है यह कि उम्मीदवारों को अपना असल पहचान पत्र लेकर जाना होगा। क्योंकि फोटोकॉपी वाले पहचान पत्र मान्य नहीं होंगे। परीक्षा में मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज एंड रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस विषय में सवाल पूछे जाएंगे।

इतने नंबर का होगा हर विषय
मैथमेटिक्स - : 25
जनरल नॉलेज एंड रीजनिंग- : 30
जनरल साइंस - : 25
जनरल अवेयरनेस-: 20

मैथमेटिक्स
इस सेक्शन की तैयारी ध्यान से करने की जरूरत है। तैयारी करते समय टॉपिक्स को बांट लें. ताकि किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इस सेक्शन में ये टॉपिक आ सकते हैं- नंबर सिस्टम, बोडमास(BODMAS), दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति (mensuration), समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और यौगिक ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक आंकड़े (elementary statistics), वर्ग रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी के सवाल (Pipes and cistern) आदि।

जनरल नॉलेज एंड रीजनिंग
ये टॉपिक सेक्शन बाकी सेक्शन से काफी बड़ा है। इसकी तैयारी के लिए आपको ज्यादा समय लगेगा। इसलिए जब भी आपक तैयारी करने बैठे तो दिए गए टॉपिक्स को अपने अनुसार बांट कर पढ़ें।

इन टॉपिक्स पर नजर रखें
एनालॉजीज, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय परिचालन, संबंध, शब्दावली,जुम्बलिंग , वैन आरेख, डाटा विश्लेषण और व्याख्या, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं और मतभेद, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशानिर्देश, कथन - तर्क और धारणा इत्यादि।

जनरल साइंस
इस सेक्शन में सभी सवाल कक्षा 10वीं की फिजिक्स, लाइफ साइंस और केमेस्ट्री से आ सकते हैं।

जनरल अवेयरनेस
ज्यादातर सवाल इसी सेक्शन में से आएंगे। इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी, खेल, कल्चर, पर्सनालिटी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...